Jaunpur News: 12 नवम्बर को होने वाली पदयात्रा को लेकर हुई बैठक
अमित शुक्ला @ नया सवेरा
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगर के कटरा मोहल्ले में स्थित सृष्टि पैलेस में गुरुवार को अपराह्न एक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 12 नवम्बर को होने वाले पद यात्रा एवं जनसभा की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं महामंत्री सुशील मिश्रा द्वारा बताया गया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश में एकता की मिशाल प्रस्तुत किया उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश को प्रबलता पूर्वक संगठित और एक जुट करने का कार्य कर रहे हैं।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि उमरवैश्य, वरिष्ठ भाजपा नेता अर्चना शुक्ला, महेन्द्र विजय शुक्ल, नगर अध्यक्ष राजीव केसरी, शनि सिंह, महेन्द्र बिन्द, मुकेश पटेल, विवेक शर्मा, चन्द्रेश गुप्ता, ओम प्रकाश बिन्द, रवि गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार दुबे, दिलीप श्रीवास्तव, बृजेश पटेल, अतुल त्रिपाठी, नीलम गुप्ता, योगेश जायसवाल, प्रियेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
