Jaunpur News: वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में बच्चों ने मन मोहा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सेंट जॉन्स विद्यालय सिद्दीकपुर में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस वर्ष समारोह की थीम रही-आंतरिक ज्वाला को प्रज्वलित करें-खेलें, प्रदर्शन करें और प्रबल बनें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेन्द्र कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर डॉ अजय प्रताप सिंह विभागाध्यक्ष, अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान, पूर्वांचल विश्वविद्यालय डॉ मनोज वत्स सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी और श्यामा तिवारी प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा सचिव डायोसिस ऑफ वाराणसी फादर थामस सी ने की। समारोह की शुरुआत प्रार्थना नृत्य से हुई, जिसके बाद विद्यालय ध्वज फहराना कबूतर एवं गुब्बारों का उड़ान तथा मशाल प्रज्वलन जैसी पारंपरिक गतिविधियों ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
नन्हे छात्रों द्वारा प्रस्तुत कव्वाली ने दर्शकों का मन मोह लिया।विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कप एंड बॉल दौड़, मेंढक दौड़, पुस्तक संतुलन दौड़, बॉल पासिंग रिले, तथा वरिष्ठ वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़ और रिले दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुत एकांकी ‘कर्ण’, महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य, और ‘खेलोगे भारत तो जीतेगा भारत’ विषय पर प्रस्तुत एक्रोबैटिक प्रदर्शन एवं समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फ्लिक्स डिसूजा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।


