Jaunpur News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए तीन सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीह असरफाबाद गांव गलगला शहीद बाजार के पास 51 वर्षीय जुनेदपुर गांव निवासी राजनाथ विश्वकर्मा पुत्र रामजतन बाइक से घर लौटते समय सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पति, सास-ससुर सहित नौ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस
इधर सदरूद्दीनपुर गांव के पास साइकिल सवार सारी जहांगीर पट्टी गांव निवासी 49 वर्षीय राम विसुन पुत्र सुखई को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर जहीरूद्दीनपुर गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे पटैला खुटहन निवासी पैतालीस वर्षीय शिवपूजन गुप्ता पुत्र झगड़ू बाइक से मुड़ते समय फिसलकर घायल हो गए। एंबुलेंस से शाहगंज अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है और शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए गया है।

