Jaunpur News: डी-14 गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को डी-14 गैंग के सक्रिय सदस्य ज्ञान प्रकाश निषाद पुत्र स्वर्गीय भरत लाल निवासी जोगियापुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने आसपास के लोगों को डरा-धमकाकर भय का माहौल बना रहा था। उसके आपराधिक कृत्यों से क्षेत्रीय जनता भयभीत थी और कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। आमजन में रोष और असुरक्षा की भावना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे बीएनएसएस की धाराओं के तहत हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में बच्चों ने मन मोहा
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम उपनिरीक्षक राहुल रंजन, हेड कांस्टेबलअरविन्द यादव, कांस्टेबल राजीव नयन त्रिवेदी एवं कांस्टेबल राजकुमार मौर्य ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
