BREAKING

Jaunpur News: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद

नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक पखवारे पूर्व घर से गायब किशोरी को पुलिस ने बरामद कर अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को धर दबोचा। आवश्यक लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया। किशोरी के स्वजन ने तहरीर देकर गांव के ही रोहित गौतम पर बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिले सुराग पर पुलिस ने क्षेत्र से ही किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया रोहित गौतम उसे भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने की बात कही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आपसी सदभाव से ही समाज की प्रगति संभव

 महिला आरक्षी की निगरानी में जिला महिला चिकित्सालय भेजकर किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस पहले से ही दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर किशोरी काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी की खोज में सरगर्मी से जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार व उनके हमराहियों ने रविवार को धनुहां तिराहा पर चेकिंग के दौरान वांछित आरोपी रोहित गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें