BREAKING

Jaunpur News: बजरंग दल ने दिया नशा मुक्त भारत का संदेश

रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम में बच्चों ने लगाई दौड़

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सिरकोनी प्रखंड स्थित नारायण पब्लिक स्कूल में रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज में बढ़ रही नशीली प्रवृत्तियों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत  किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद 

बजरंग दल पदाधिकारियों ने कहा कि आज के दौर में युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, जो समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसी को ध्यान में रखते हुए बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से रन फॉर हेल्थ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों ने स्वास्थ्य रक्षा का संदेश देते हुए जोश के साथ दौड़ में भाग लिया और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बजरंग दल प्रांत संयोजक सुशील, प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष, विहिप जिला अध्यक्ष विमल, जिला संयोजक गणेश, जिला सह संयोजक शिवम, आनंद, जिला सुरक्षा प्रमुख विनय, जिला मिलन केंद्र प्रमुख सूरज, जिला बालोपासना प्रमुख राहुल, नगर संयोजक कुबेर, सह संयोजक विशाल, सनी, अखण्ड, आकाश, अवनीश तथा सिरकोनी प्रखंड अध्यक्ष, संयोजक सहित पूरी टीम मौजूद रही। अंत में आयोजकों ने नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प दोहराते हुए सभी प्रतिभागियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें