Jaunpur News: शाहगंज 132 KVA की लाइन में ब्रेकडाउन से 9 घंटे गुल रही बिजली
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति सोमवार शाम चार बजे से रात एक बजे तक बाधित रही। 132 केवी उपकेंद्र की मेन लाइन में आई खराबी के कारण ग्रामीण इलाकों के पांच हजार से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। यह समस्या 132 केवीए लाइन में आई खराबी के कारण हुआ। जिससे क्षेत्र के गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। गुड़बड़ी बिजलीघर से जुड़े बीबीगंज, अरसिया और कोपा फीडर के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता विशेष रूप से प्रभावित हुए। बिजली गुल होने के कारण शाम के समय अधिकतर घरों में खाना बनाने का काम प्रभावित हुआ।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद जौनपुर में हाई अलर्ट
कई उपभोक्ताओं ने इनवर्टर का उपयोग किया, लेकिन बैटरी खत्म होने के बाद उन्हें मोमबत्ती और दीये का सहारा लेना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शाम से ही फॉल्ट का पता लगाना शुरू कर दिया था। देर रात 12 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता अमित कुमार धर्मा ने बताया कि 33/11 केवीए गुड़बड़ी उपकेंद्र की मेन लाइन में खराबी आई थी, जिसे देर रात तक ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
