BREAKING

Jaunpur News: भगवान परशुराम को देखते ही सहम गई सभा

Jaunpur News: भगवान परशुराम को देखते ही सहम गई सभा

जय श्री राम के जयघोष से गूंजा पंडाल

शिवशंकर दुबे @  नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। आदर्श रामलीला धर्म मंडल उसरौली शहाबुद्दीनपुर के अभिनेताओं के द्वारा सोमवार की रात धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर का बेहतरीन मंचन किया गया। धनुष टूटते ही देवी सीता के द्वारा प्रभु को जयमाल पहनाते ही दर्शक जयघोष करने लगे। वहीं सभा में क्रोधित परशुराम को देख दर्शक सहम उठे। 

क्रोधित परशुराम की आज्ञा मान भगवान राम उनके द्वारा दी गई धनुष को प्रणाम कर प्रत्यंचा चढ़ाने के बाद कहा कि हे ऋषिवर यह दिव्य वैष्णो बाण कभी खाली नहीं जाता। इससे मैं आपका संहार इसलिए नहीं कर सकता कि पहला तो आप ब्राह्मण हैं, दूसरे गुरु विश्वामित्र की बहन के पौत्र हैं। इससे या तो आपके मन की गति से सर्वत्र आने जाने की शक्ति को या फिर आपके संपूर्ण तपोबल को दोनों में से एक को नष्ट करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. ब्रूनो को केरलीयम पुरस्कार मिलना गौरव की बात : शिवेंद्र प्रताप सिंह

परशुराम ने कहा कि हे जगदीश्वर मैंने पूरी धरा को अपने गुरु कश्यप को दान कर दिया था। तब से मैं पृथ्वी पर विश्राम नहीं करता। रात को महेंद्र पर्वत पर पहुंच जाता हूं, इस लिए प्रभु आप मेरी मन की गति को नहीं, हमारे पुण्य को बाण से नष्ट कर दीजिए। इसके साथ ही मेरे क्रोध और अहंकार का भी नाश हो जायेगा। भगवान राम के द्वारा बाण छोड़ते ही दर्शक जयघोष करने लगे। बद्री प्रसाद पाण्डेय, राधेश्याम उपाध्याय, मुन्ना पाण्डेय, अवधेश सिंह, अमन शर्मा, राजू सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पवन पाण्डेय ने किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें