Jaunpur News: डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने झूमकर खेला गरबा
उमर वैश्य समाज ने आयोजित किया डांडिया महोत्सव
अमित शुक्ला @ नया सवेरा
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर में उमर वैश्य समाज ने नगर के कटरा मोहल्ला स्थित सृष्टि पैलेस में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जहां महिलाओं ने झूमकर डांडिया खेला और राधा कृष्ण बने कलाकारों के साथ खूब धूम मचाया। महिलाएं भक्ति गीतों पर देर रात तक थिरकती रहीं। डांडिया महोत्सव का शुभारम्भ उमर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलमुनि, उमर वैश्य क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू उमर वैश्य व महिला मण्डल की अध्यक्ष संगीता उमर वैश्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ मां विंध्यवासिनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
गरबा डांडिया महोत्सव में महिलाएं एवं बच्चिया पारम्परिक और गुजराती परिधान में नजर आयीं। कभी महिलाएं झुण्ड बनाकर एक साथ तो कभी सामूहिक रूप से ताल से ताल मिलाते हुए देवी माँ एवं डांडिया गीतों पर थिरकती रहीं। महिलाएं व बच्चिया रंग-बिरंगे लाइट में एक साथ लोक गीत की धुन पर गरबा में देर रात तक झूमती रहीं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जीवन जीने की कला सिखाती है राम कथा: आचार्य धीरज
महिलाओं में महिला मण्डल की क्षेत्रीय अध्यक्ष संगीता उमर वैश्य, पिंकी, सोनिया, सीमा, नूतन, रेखा सहित लगभग 200 से अधिक की संख्या में महिलाएं गरबा, डांडिया में नृत्य करती नजर आयीं। महोत्सव में डॉ0 राकेश कुमार, डॉ0 राजेश कुमार, प्रदीप, अनिल कुमार, मनोज कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि उमर वैश्य की तरफ से डांडिया महोत्सव में सम्मिलित हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)