Jaunpur News: लोक कल्याण के लिये आज भी प्रासंगिक है महात्मा गांधी का जीवन दर्शन: सभाराज
डा. प्रदीप दूबे @ नया सवेरा
करौंदी कला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित रामचरन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, रवनियां में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण कर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य सभाराज यादव ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन दर्शन आज भी सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रासंगिक है। दोनों महापुरुषों ने अपने सिद्धांतों और कर्तव्यों से देश को एक नई दिशा दी। हमें महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।प्रधानाचार्य ने उपस्थित लोगों को सत्य, अहिंसा और देशसेवा की शपथ दिलायी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रात भर देवी भजनों की गूंज, खेतासराय में जागरण ने बांधा समां
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक विमलेश शुक्ला ने किया जिन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुये उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)