Jaunpur News: सत्य, अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी : आरिफ अंसारी
नया सबेरा कार्यालय पर मनाई गई गांधी जयंती
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के शेषपुर मोहल्ले में स्थित नया सबेरा डॉट कॉम के कार्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे गांधी जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग के प्रधान सहायक मो. आरिफ अंसारी ने महात्मा गांधी के चित्र पर मार्ल्यापण कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा के पुजारी थे। महात्मा गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने से ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
यह भी पढ़ें | वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इस मौके पर एक सहारा न्यूज के संस्थापक सुशील तिवारी, आइडियल पत्रकार संगठन सम्पूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला सचिव, इंद्रा एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल के संपादक, लोक चेतना के जौनपुर के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह, लिफ्ट सिंचाई मंडल वाराणसी से प्रधान सहायक जयशंकर सिंह, वरिष्ठ सहायक कुलदीप कुमार मौर्या, चौकीदार सुनील कुमार ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में नया सबेरा डॉट कॉम के फाउंडर अंकित जायसवाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।