Jaunpur News: भूमि विवाद में जमकर चला लाठी डंडा, पांच महिलाओं सहित 12 घायल

दोनों पक्षों से कुल 23 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। रसूलपुर गांव में गत मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से किए गए प्रहार में पांच महिलाओं सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिसमें तीन को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों का उपचार सीएससी पर किया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष से विजय बहादुर यादव का आरोप है कि विपक्षी उमेश यादव, हरीनाथ, विवेक यादव, राकेश, बाबूराम, प्रेम चंद, आदर्श, आशीष,रिषभ, रितिक,इंद्रकला देवी, अंतिमा, शीला, प्रीति,और बीना देवी पैमाईश के बाद भी चकमार्ग फावड़े से खोदकर चक में मिला रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसमें विजय यादव, फूलचंद, साहेबलाल, शेर बहादुर और दिव्यांश घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के उमेश यादव का आरोप था कि पड़ोसी विजय बहादुर, फूलचंद, साहबलाल, शेर बहादुर, तेज बहादुर, सचिन और चंदन यादव उसके सहन दरवाजे पर मिट्टी पाट कर अवैध रास्ता बना रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा से प्रहार कर उमेश यादव, हरीनाथ,बदामा देवी, अंतिमा, मोनी और अंशू देवी को घायल कर दिए। दोनों पक्षों से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुल 23 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

GRAND GOLD AND DIAMOND EXHIBITION | 17TH, 18TH, 19TH, 20TH OCT 2025 | ये दिवाली खुशियों वाली | अब कुछ ही दिन शेष | पूर्वाचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना फोठी भगेलू राम रामजी सेठ | हर खरीदारी पर पाए निश्चित उपहार | कोतवाली चौराहा पर पार्किंग की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608,7355037762, 8317077790 | कचहरी रोड, कलेक्ट्री तिराहा के पास, आधुनिक मिष्ठान के सामने जौनपुर, यूपी 9838545608, 7355037762, 8317077790 | T&C Apply*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें