Jaunpur News: दो बच्चों की माता ने लगाई फांसी
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के फरीदाबाद के पूरा कोदई निवासी विजय कुमार विश्वकर्मा की पत्नी लक्ष्मी (28) फांसी लगाकर जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात वह अपनी दो बेटियों के साथ अपने कमरे में चली गई थी। रात भोजन बन जाने के बाद सास और जेठानी ने उसे भोजन करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा भोजन नहीं करूंगी। कुछ देर बाद उसके किसी संबंधी का फोन आया फिर उसे बुलाया गया तो अंदर से कोई जवाब नही आया तो परिजन घबराने लगे। काफी प्रयास के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर किवाड़ को तोड़ कर देखा तो वह साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आए। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे हमराहियों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर विधिक कार्यवाही में जुट गये तथा बताये मायके वालो की तहरीर पर दहेज प्रथा के अन्दर पांच लोगों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)