Jaunpur News: विद्यार्थियों को दी गई हेल्पलाइन के बारे में जानकारी
मिशन शक्ति फेज 5 योजना के द्वितीय चरण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मिशन शक्ति फेज 5 योजना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत गुरुवार को सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह की अनुमति से बदलापुर थाना प्रभारी तथा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्र, छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर पर विशेष जानकारी दी गई। छात्राओं ने अपनी बात रखी कि हमारा नाम सीक्रेट रखा जाय ताकि हम अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचा सकें।
छात्र प्रशांत ने हेल्पलाइन नंबर के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की। काजल उपाध्याय, रजनी, श्रेया, आरती, राधिका, आचल, खुशबू, आफरीन, पिंकी, अंजली, अनुष्का, श्रद्धा, मंजू, आयुषी, सोनाली, गौरव, रवि, शिवांगी, शिवानी, आंचल, काव्या, मिशन शक्ति संयोजक सहायक आचार्य हिंदी विभाग डा. पूनम श्रीवास्तव, सहायक आचार्य हिंदी विभाग डा. रेखा मिश्रा, डा. किरन यादव, डा. शशीकला सिंह, डा. रागिनी सिंह, छात्र शिवांग सिंह, गौरव अन्य अनेक छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मिशन शक्ति संयोजक सहायक आचार्य हिंदी विभाग डा. पूनम श्रीवास्तव और डा. रेखा मिश्रा सहायक आचार्य हिंदी विभाग ने अपने उद्बोधन से छात्र छात्राओं को जागरूक किया।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा 12 अक्टूबर को



,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)