Jaunpur News: 1972 से मंचन हो रहा श्री स्वामी कृष्णानंद आदर्श रामलीला
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र में श्री स्वामी कृष्णा नंद आदर्श रामलीला समिति तारपट्टी बेलवार द्वारा रामलीला का मंचन सनृ 1972 से संचालित है। रामलीला के तीसरे दिन कैकई कोप भवन, ननिहाल से लौटे भरत माता कैकई से झाड़प,राम केवट संवाद,सीता हरण, जटायु उद्धार का रामलीला मे मंचन किया गया।विशिष्ट अतिथि डॉ राम श्रृंगार शुक्ल सेवा निबृत प्रधानाचार्य हिन्दू इंटर कॉलेज मुंगरा बादशाह पुर द्वारा सर्वप्रथम स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए आरती किया गया तत्पश्चात समिति के लोगो को शुभकामनाएं प्रेषित किये साथ ही भगवान राम के चरित्र और उनके आदर्शो का वर्णन किये। राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने भी आयोजको के प्रति आभार ब्यक्त किया। रामलीला मंचन के बीच पहुचे ऊशा श्री प्रकाश शुक्ला ब्लॉक प्रमुख सुजानगंज का भी मायार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया यह रामलीला सभी ग्राम वासियों के सहयोग से होता आ रहा है।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)