Jaunpur News: रामपुर के मई गांव में रामलीला महोत्सव में परशुराम-लक्ष्मण संवाद में दर्शकों का मन मोह लिया
नया सवेरा नेटवर्क
रामपुर। रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र के रामपुर के मई गांव में चल रहे भव्य रामलीला महोत्सव में दर्शकों के लिए अत्यंत भावपुर्ण एवं ऐतिहासिक बन गया। धर्मा अभियान संस्थान के तत्वाधान में आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन में अयोध्या से पधारे विशिष्ट कलाकारों ने जब श्रीराम चन्द्र जी धनुष उठाकर उसपर प्रत्यंचा चढ़ाई तो धनुष टूट गया। धनुष के टूटते ही दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे से पूरा पंडाल ही गूंज उठा।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा 12 अक्टूबर को
कलाकारों के द्वारा मंच पर परशुराम और लक्ष्मण संवाद का सजीव चित्रण किया तो दर्शकों की तालिया और जयघोष से वातावरण गूंज उठा। धनुष भंग के पश्चात परशुराम के प्रचंड क्रोध और लक्ष्मण के ओजस्वी प्रत्युत्तर का दृश्य मंचन का प्रमुख आकर्षण बना रहा। कलाकारों का दमदार संवाद और पारंपरिक वेशभूषा ने मंच को जीवंत कर दिया ।जैसे ही मंच पर परशुराम की गर्जना और लक्ष्मण की वीर वाणी गूंजी ,दर्शकों में रोमांच की लहर दौड़ गई।
अयोध्या से कलाकारों के आने की बात से लोगों में काफी उत्साह भी था।जिसके कारण काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| विज्ञापन |


