BREAKING

Jaunpur News: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित, दिवाली की छुट्टी पर घर लौट रहीं छात्राएं हादसे की शिकार

एक महिला की मौत, कई घायल

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के निगोह-मियाचक मार्ग पर सरसरा पेट्रोल टंकी के पास शुक्रवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिवाली की छुट्टी होने पर अपने घर लौट रहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बसहरा की छात्राएं और उनके अभिभावक सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

Jaunpur News: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित, दिवाली की छुट्टी पर घर लौट रहीं छात्राएं हादसे की शिकार

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में छुट्टी मिलने के बाद करीब दर्जनभर छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ एक ऑटो में सवार होकर मियाचक बाजार से निगोह की ओर अपने-अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक नगर पेट्रोल पंप के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे ऑटो सड़क किनारे झाड़ियों के बीच गढ्ढे मे जाकर पलट गया। हादसे में टेम्पो सवार महिलाएं और छात्राएं घायल हो गईं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना बरसठी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुची पुलिस  ने सभी घायलों को सीएचसी बरसठी मे भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पिकअप के टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

मृतका की पहचान 40 वर्षीय शीला देवी पत्नी छोटू, निवासी आमापुर निगोह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, मृतका एक पैर से विकलांग थी, जबकि उसका पति गुंगा है। हादसे के दौरान शीला देवी का पैर टेम्पो के नीचे दब कर बुरी तरह जख्मी हो गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई। अन्य घायलों में 38 वर्षीय सीमा पत्नी रविशंकर और 27 वर्षीय बिंदु पत्नी पप्पू निवासी गहिली शामिल हैं। वही घायल छात्राओं में अंशी पुत्री पप्पू सरोज और प्रिंसी पुत्री नंदलाल निवासी गहिली हैं। 

वहीं अन्य छात्राओं में अफसरी पत्नी पिंटू उनकी बेटियां आदिवा निवासी राजापुर परियत है इसी के साथ आलिया सायरी पुत्री रुस्तम, अंकिता, अर्पिता पुत्री शिवप्रकाश, अर्पिता पुत्री शिवप्रकाश, सोनाक्षी पुत्री रविशंकर व अर्पिता पुत्री आशीष निवासी गहिली बताई जा रही हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि, हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने चालक और ऑटो को हिरासत में लेक मामले की जांच शुरू कर दी है। वही घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है मृतका के घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें