Jaunpur News: आरोग्य मेले में पाँच सौ से अधिक पशुओं का हुआ उपचार
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। पशुपालन विभाग जौनपुर की ओर से मंगलवार को बासूपुर गांव में आयोजित आरोग्य मेले में पाँच सौ से अधिक मवेशियों का उपचार किया गया। मेले का शुभारंभ पूर्व प्रधान उमेश वर्मा ने किया।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सूरज सिंह ने बताया कि कुल 510 पशुओं का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 478 का उपचार किया गया। इनमें 95 पशु बांझपन की समस्या से ग्रस्त पाए गए, जबकि 12 का बंध्याकरण किया गया। उपचारित पशुओं में 295 बड़े और 183 छोटे पशु शामिल रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस ने तमंचे व कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार
मेले में पशुपालकों को पशुधन बीमा, सहभागिता योजनाओं तथा सेक्स सार्टेड सीमेन जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल कुमार गौतम, वेटनरी फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी विवेक सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मी मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)