Jaunpur News: जिलाधिकारी ने गौशाला का किया भ्रमण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तहसील शाहगंज के ग्राम सीधाई में गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा ग्राम सीधाई स्थित गौशाला का भ्रमण किया गया, जहाँ उन्होंने विधिवत रूप से गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा उन्हें गुड़, केला और हरा चारा का भोग अर्पित किया।

जिलाधिकारी ने गौशाला में सेवा दे रहे कार्मिकों और सफाई कर्मियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को उनके सेवा कार्यों के लिए साधुवाद भी दिया। जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं को देखते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त गौशालाओं में गोपूजन कार्यक्रम  किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने गोवंश संरक्षण और गोसंवर्धन के प्रति जागरूक भी किया। गो पूजन कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणजन, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बच्चे सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही अन्य गो आश्रय स्थलों में भी गोपूजन कार्यक्रम नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad


GRAND GOLD AND DIAMOND EXHIBITION | 17TH, 18TH, 19TH, 20TH OCT 2025 | ये दिवाली खुशियों वाली | अब कुछ ही दिन शेष | पूर्वाचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना फोठी भगेलू राम रामजी सेठ | हर खरीदारी पर पाए निश्चित उपहार | कोतवाली चौराहा पर पार्किंग की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608,7355037762, 8317077790 | कचहरी रोड, कलेक्ट्री तिराहा के पास, आधुनिक मिष्ठान के सामने जौनपुर, यूपी 9838545608, 7355037762, 8317077790 | T&C Apply*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें