Bareilly News: यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने किया मातृशक्ति का सम्मान
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शिक्षा, सामाजिक संगठन, चिकित्सा, अधिवक्ता, विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कार्य के द्वारा समाज में संदेश देने वाली महिलाएं, विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली मात्र शक्तियों का सम्मान किया गया।
रोटरी भवन बरेली में मातृशक्ति सम्मान का कार्यक्रम अवसर पर संस्था अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा कि महिलाओं की उन्नति के बिना किसी भी समाज का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता यदि समाज का उत्थान चाहते हो तो महिलाओं को शिक्षित करना होगा। उनके द्वारा किए गए सामाजिक हित के कार्यों एवं स्वावलंबी महिलाओं का सम्मान करना होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुझारू पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा महिला आरक्षण सरकार शीघ्र राज्यसभा और विधानसभा में पारित कर लागू करें। केवल लोकसभा में पारित करने से काम नहीं चलेगा, तभी महिलाएं मजबूत होंगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार प्रजापति सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक इफको आंवला बरेली ने कहा कि सर्वप्रथम लॉर्ड विलियम बेंटिक, राजा राममोहन राय, माता सावित्रीबाई फुले ने महिला सशक्तिकरण की शुरुआत कर महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और राजनीती नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: श्रमजीवी पत्रकारिता में 51 वर्ष से लेखन में लगे हैं निर्भय सक्सेना
संस्था द्वारा डॉ. चारू मेहरोत्रा, कमला घले, पुष्पा अरुण, अमृता सिंह, नाजमा, समयुन खान, नीलम वर्मा, हरजीत कौर, पूजा कालरा, पिंकी बाला मौर्य, भारती चौहान, जूही शर्मा, डॉ. विनीता रानी, रश्मि छाबड़ा, मधु सैनी, रानी राजपूत, मोना श्रीवास्तव, सुनीता मौर्य, गरिमा त्रिपाठी, तृप्ति सिंह, अनीता सिंह, पार्वती प्रजापति, हरजीत कौर, शहनाज, प्रीति सिंह, रानी राजपूत, आबिद जी, सीमा श्रीवास्तव, प्रेरणा मौर्य, बीना गौतम, सुमन्नी देवी, गौरी प्रजापति, बबीता सैनी, अर्चना मौर्य, नीलोफर, प्रियंका कपूर, नेहा व्यास, अनीता गुप्ता, जमुना देवी, सुमन लता शर्मा, सरिता शुक्ला, शिवानी लोधी, नीति खन्ना, पुष्पा कुमारी, कविता सैनी आदि विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मोहम्मद नबी, पवन कालरा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संजय मठ और जैनब फातिमा ने किया।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)