BREAKING

Jaunpur News: भुइली में हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन

Jaunpur News Wrestling competition organized in Bhuili

जीवित्पुत्रिका पर पहलवानों ने दिखया दमखम

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। इली गोदाम बाजार में जीवित्पुत्रिका के मौके पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने दांव पेंच आजमाए। अधिकांश कुश्ती बराबरी पर ही रही। प्रिंस कोनिया ने आशीष बसवत को, सूरज कोनिया ने रोहित गड़वारेबीर को, अनुज गड़वारेबीर ने लालू बहरीपुर को, काजू नईबाजार ने मनोज रामपुर को, अमन गोबरा ने विशाल नारायणपुर को, अंशु भदेवरा ने आदित्य नई बाजार को, विष्णु चौकियां ने छोटू गोबरा को, करिया भुइली ने सचिन  पिलखुआ को, रवि बसवत ने  प्रदीप नई बाजार को पराजित किया। रेफरी की भूमिका में सुभाष पहलवान और दिनेश सिंह रहे। कुश्ती दंगल का शुभारंभ प्रधान कमलेश सरोज और पूर्व प्रधान विपुल सिंह हैपी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इस अवसर पर चंदन पहलवान, अजय कुमार शर्मा  दिनेश सिंह, विपिन सिंह, अमित सिंह, दिनेश सिंह, डब्बू चौबे, गुड्डू सिंह, मोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 78 वर्ष बाद बना विवादित रास्ता


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad


Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें