BREAKING

Jaunpur News: 78 वर्ष बाद बना विवादित रास्ता

Jaunpur News Disputed road constructed after 78 years

नया सवेरा नेटवर्क

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा शाहपुर नवादा में एक ऐसा रास्ता जो कोई गांव को जोड़ता लेकिन विवादों में फंसा रहा अंततः विवाद खत्म हुआ आज़ादी के 78 वर्षों बाद शाहपुर नेवादा समेत कई गांवों का खत्म हुआ इंतजार। ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह के अथक प्रयासों से शाहपुर-नेवादा चकमार्ग अब बनाना शुरू हो गया है। यह वही रास्ता है जिसे कुछ शरारती तत्वों ने व्यक्तिगत भूमि बताकर बार-बार निर्माण कार्य रुकवाया। लंबे समय तक विवादों और झूठे दावों के कारण यह चक मार्ग केवल कागज़ों में ही बना रहा। लेकिन ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह ने हार नहीं मानी। उन्होंने लगातार राजस्व विभाग से लेकर पंचायत तक, हर स्तर पर पैरवी की और आखिरकार सभी शिकायतों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मार्ग निर्माण को हरी झंडी मिल गई। यह मार्ग  कोल्हुआ, विलासन, रसिकापुर, रमदेईया, नेवादा आदि कई गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग निर्माण से सैकड़ों आबादी वाली दलित बस्ती का आवागमन सहज हुआ।

यह भी पढ़ें |  Jaunpur News:  अच्छे सपने देखने वालों का ही भविष्य होता है उज्जवल : एमपी यादव


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें