BREAKING

Jaunpur News: अच्छे सपने देखने वालों का ही भविष्य होता है उज्जवल : एमपी यादव

Jaunpur News Only those who dream well have a bright future MP Yadav

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। पूर्व स्टैम्प आयुक्त वाराणसी एमपी यादव ने कहा कि भविष्य उन्हीं का उज्जवल होता है, जो सपने अच्छे देखा करते हैं। राम अवध पैरामेडिकल कालेज पचहटिया जौनपुर के सभागार में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जौनपुर द्वारा आयोजित स्वजातीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती हैं। वे खुद अपनी प्रतिभा के दम पर ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेशीय सचिव एवं गाजीपुर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव ने कहा कि बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए अपने अंदर ललक पैदा करनी होगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूजा समिति का विवाद एसओ ने सुलझाया

प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजपति यादव ने कहा कि हमारे संघ का यह प्रयास रहता है कि स्वजातीय प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनको और आगे बढ़ने के लिए मनोबल को बढ़ाया जाए। पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने सम्बोधन में इस शेर के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिल में हसरत हो हमेशा ऊंची उड़ान का। छू लेने की तमन्ना हो चांद आसमान का। यूं तो बुजदिल चल नहीं सकते मंजिल के दस कदम। बहादुरों को मिलते देखा है तगमा महान का। जिला युवा अध्यक्ष उमा प्रसाद यादव एवं केराकत विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक पूर्व सीएमओ एवं अवध पैरामेडिकल कालेज के चेयरमैन डा. राम अवध यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया तथा छात्र-छात्राओं को उनके जीवन में सफलता के लिए कई मंत्र देते हुए कहा कि अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

संचालन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश संयोजक व जिलाध्यक्ष लालजी यादव व मायाकान्त यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 150 छात्र- छात्राओं को प्रशस्तिपत्र, मेडल व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तेगबहादुर यादव, महेंद्र यादव, संदीप यादव, सौरभ यादव, दिनेश यादव, शिवधनी यादव, रंगबहादुर यादव, मयाशंकर यादव, श्याम जीत यादव, यादवेंद्र यादव, राजेश यादव एवं बृजभूषण यादव आदि उपस्थित रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें