BREAKING

Ahmedabad News: सन्तोष झा के काव्य संग्रह 'स्याही का सिपाही' पुस्तक का हुआ लोकार्पण

नया सवेरा नेटवर्क

Ahmedabad  News: रविवार को पाॅंचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन, गाॅंधीनगर  में भारत सरकार में विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, वैज्ञानिक रंगनाथन तथा अंशुलि आर्या सचिव राजभाषा, भारत सरकार के हाथों 

साहित्यकार सन्तोष कुमार झा के चौंथे काव्य संग्रह 'स्याही का सिपाही' पुस्तक का लोकार्पण हुआ। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर पुस्तक लोकार्पण होने पर साहित्यिक मित्रों एवं अधिकारियों ने बधाई दी। ज्ञात हो कि  साहित्यकार झा का जन्म 26 मार्च 1967 को धकजरी,बिहार में हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 78 वर्ष बाद बना विवादित रास्ता

आपने  एम.एस.सी. भूगर्भ शास्त्र में एवं एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त की हैं। सरिता झा-शंभूनाथ झा के सुपुत्र  संतोष कुमार झा वर्तमान में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड पद पर कार्यरत हैं। संतोष कुमार झा की पूर्व में प्रकाशित कृतियाँ: काव्य संग्रह "उन्मुक्त", "सूरज का वारिस" तथा "फूल, कलम और बंदूक" हैं।


Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें