BREAKING

Jaunpur News: 15 अक्टूबर तक अपना नवीनीकरण अवश्य करा लें श्रमिक : सहायक श्रमायुक्त

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने बताया कि उप्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के वेबपोर्टल पर परीक्षण के दौरान पाया गया कि बोर्ड के अन्तर्गत कुल 1.87 करोड़ से अधिक निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं, जिसमें से लगभग 13.83 लाख निर्माण श्रमिक ही अद्यतन रूप से नवीनीकृत हैं। मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन की अध्यक्षता में 28 अप्रैल 2025 को आहूत बैठक में भी इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होंने 4 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें निष्क्रिय सूची में रखा जाए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता का दिया स्वीकृति प्रमाण पत्र

सूचनीय है कि बोर्ड का पोर्टल कतिपय कारणों से फरवरी, 2024 से सितम्बर, 2024 तक बाधित था। वर्तमान समय में पोर्टल सुचारू ढ़ग से संचालित है ऐसे सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होंने 4 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकण नहीं कराया है वे अपना श्रमिक पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं अपना मोबाईल (ओटीपी हेतु), के साथ अपने निकटतम सहज जनसेवा केन्द्र सीएससी पर जा कर 15 अक्टूबर 2025 तक अपना नवीनीकरण अवश्य करालें। साथ ही पंजीकृत श्रमिक द्वारा बोर्ड की वेबसाइट www.upbocw.in पर अपने पंजीकरण का नवीनीकरण स्वयं किया जा सकता है। अन्यथा की स्थिति में 15 अक्टूबर 2025 के उपरांत ऐसे सभी निर्माण श्रमिक जिन्होने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जाएगा और बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर- 05452-240478 पर एवं कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें