BREAKING

Jaunpur News: नये ट्रांसफार्मर में कनेक्शन न जोड़ें जाने से ग्रामीणों में आक्रोश


विद्युत विभाग व ग्रामीणों में तनी तना

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। गुलरा बजरडीहां गांव में 25 दिनों पूर्व जले ट्रांसफार्मर को लेकर आसमान से गिरा खजूर पर अटका वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर किसी प्रकार से उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लाकर खंभे में फिट तो कर दिया,अब विद्युत विभाग के जेई उन्हें कानूनी पाठ पढ़ाकर कनेक्शन ही नहीं जोड़ने दे रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीण और विद्युत विभाग में तना तनी बनी हुई है। 

ग्रामीणों का आरोप है कि यहां उपभोक्ताओं की संख्या ट्रांसफार्मर की क्षमता से दोगुनी है। 25 केवीए के ट्रांसफार्मर पर ब्राह्मण और निषाद बस्ती के सौ से अधिक घरों का तार जुड़ा हुआ है। लोड अधिक होने के चलते यह आये दिन जल जाता है। गत 25अगस्त को ट्रांसफार्मर जल गया। तभी से दोनों बस्ती में अंधेरा फैला हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत के साथ ही बड़े क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कई माह से की जा रही थी। लेकिन विभाग के कान में जूं नहीं रेंगा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मारपीट में सात महिलाओं सहित ग्यारह घायल 

विवश होकर ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर एक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जुगाड़ से मंगवा लिया। यही नहीं उसे खंभे में भी सेट कर दिया। इसकी जानकारी जब जेई श्याम अवध को हुई तो उन्होंने फ्यूज कटवाकर ट्रांसफार्मर में आपूर्ति ही बंद करा दिया। जेई का कहना था कि ट्रांसफार्मर विभाग के गैरजानकारी और बिना स्टीमेट लाया गया है। जो ग़लत है। ग्रामीण इसे जहां से लाए हैं वहीं वापस कर दें। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

अब सवाल उठता है कि लगभग महीने भर से बिजली से महरूम चल रहे ग्रामीणों की इस विकट समस्या को कौन सुनेगा। जेई के द्वारा कानूनी कार्रवाई की धौंस देकर परेशान ग्रामीणों की समस्या हल करने को कौन कहे, इसके उलट उन्हे अपराधी ठहराने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे यही समझते थे कि जले ट्रांसफार्मर की जगह अधिक क्षमता का लगने से समस्या से निजात मिल जाएगी। यह ट्रांसफार्मर भी विद्युत विभाग के द्वारा ही दिया गया है। अगर यह अपराध है तो इसके सबसे बड़े जिम्मेदार विद्युत विभाग में तैनात लोग ही है। जिनके खिलाफ सबसे पहले कार्रवाई होनी चाहिए।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें