BREAKING

Jaunpur News: एकजुट प्रयास से ही वित्तविहीन शिक्षकों के समस्याओं का होगा निदान: राजेन्द्र प्रताप सिंह

रामराज गल्स इंटर कालेज में आयोजित हुआ वित्तविहीन शिक्षकों का एक दिवसीय कार्यशाला

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रामराज गल्स इंटर कालेज धर्मापुर के सभागार भवन में शनिवार को वित्तविहीन शिक्षक महासभा का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुआ। कार्यशाला में वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं व उसके निदान के साथ साथ संगठन के मजबूती, सदस्यता पर चर्चा किया गया। 

कार्यशाला में अपना विचार व्यक्त करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवानियमावली और मानदेय के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। इसका निदान तभी संभव होगा जब हम 

एकजुट होकर प्रयास करेंगे। कहा कि वित्तविहीन शिक्षको के मतों से सदन में पहुंचने वाले माननीय व्यक्तिगत स्वार्थ के आगे शिक्षकों के हित की बात ही नहीं करते। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. सत्य नारायण सिंह परिहार ने कहा कि संगठन को ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनपदस्तरीय बैंड प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज अव्वल

प्रधान महासचिव जियारत हुसैन ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने में कही से भी कोई कर कसर नहीं रहेगा। फौजदार सिंह अखिलेश व कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में जो भी सहयोग राशि मिलती थी इस सरकार ने उसे भी छीन लिया। 

वक्ताओं में नन्हकऊ गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्रद्धेय गुप्ता, शशिशेखर मिश्रा, श्यामधर मिश्र, विकास सिंह, सुभाष गुप्ता, मनोज पटेल, संजय गुप्ता, बलिया के जिलाध्यक्ष रामजी सिंह, बंटी उपाध्याय प्रमुख रहे। संचालन प्रधानाचार्य अमित दुबे व आभार प्रधानाचार्य बंदना मौर्या ने ज्ञापित किया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें