Jaunpur News: जनपदस्तरीय बैंड प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज अव्वल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत में जनपदस्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन तिलकधारी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ। जनपद की विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया और कड़ी स्पर्धा कांटों भरे मुकाबले के बीच बैंड प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज अंततः प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर जनक कुमारी इंटर कॉलेज एवं तृतीय स्थान पर मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज रहा, सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। जनपद के बैंड नोडल अधिकारी रंजना आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम ने 10 से 15 मिनट तक बैंड बजाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. राजन सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रगति, कौशल विकास और लाभ प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, यह छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने और अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस व सेवा पखवाड़ा सप्ताह के प्रथम दिन 50 लोगों ने किया रक्तदान
प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने जनपद की आई हुई सभी टीम और उनके साथ आए हुए बैंड मास्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्णायक मंडल के रूप में एनसीसी के सीएचएम दिवाकर सिंह एवं हवलदार थगेंद्र पुन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के अध्यापक एवं टीडी इंटर कॉलेज के बैंड प्रभारी राजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह, सुभाष चंद्र, पारसनाथ, अमरेश राय, चीफ प्रॉक्टर सत्यप्रकाश सिंह, राकेश कुमार, कुंवर विभूति विक्रम सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अंबर कुमार सिंह, राजेश कुमार पाल, श्याम नारायण मौर्य, राजेश कुमार, अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
