BREAKING

शीर्षक: गाँव मद्धम है...

नया सवेरा नेटवर्क

शीर्षक-गाँव मद्धम है


कड़कती धूप में अब तो नीम की छांव मद्धम है।

सुनहरे याद में मेरे अब भी एक  गाँव मद्धम है।


नानी की  कहानी में  मेरा क़िरदार रानी हैl

दादी  के दिए  नुस्खे माँ  को मुहजवानी हैl

नाना,दादा के कांधे पे मेरे वो आँख का आंसू,

एक लमचुस से खातिर कहाँ रोती जवानी है।

पुरखों की राह के पदचिन्हों पे पांव मद्धम है।

सुनहरे याद में मेरे अब भी एक गाँव मद्धम है।


नदी को पोखरा कहते पोखरे को नदी कहते है।

तीन दाएं कुदे कुएं में जो ऊपर नहीं निकलते है।

 नीला बंद पानी ही बचा जीवन में हो अब जैसे,

मछलियां भी नहीं तैरती जिनमे बच्चे वही तैरते है।

सफेद तालाबों में तैरती कागज़ की नांव मद्धम है।

सुनहरे याद में मेरे अब भी एक गाँव मद्धम है।



भरे बगीचे आम, खट्टी मीठी बेरों से वो हरी मटर दाने वाली।

चाचा की डांट की हर चीज नहीं होती खेत की खाने वाली।

बिछड़ गए सब यार दोस्त,यादों में रहा बस कुछ खेल पुराने,

पोसंपा,चलती टायर ,आइस बाइस,रस्सी कूद ,वो पैरन झूले वाली।

 रात की खाट बिछौनी आसमानी कहानी थी वो ठाँव मद्धम है।

सुनहरे याद में मेरे अब भी एक गाँव मद्धम है।

शिखा सिंह प्रज्ञा

लखनऊ ( उत्तरप्रदेश )

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें