Article: बहुत दिनों बाद आमजन के लिए सकून भरी खबर
नया सवेरा नेटवर्क
बहुत दिनों बाद आमजन के लिए सरकार की तरफ से सकून भरी खबर आई है। बहुत दिनों बाद सरकार ने आमजन की तकलीफ को समझा है।उनके जीवन स्तर को ऊपर ले जाने के लिए जीएसटी में जो बदलाव किया है।उससे खाद्यान्न से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और मोटर वेहिकल्स के दाम काफी हद तक नीचे आयेंगे।ए शायद पहली बार होगा कि वस्तुएं सस्ती होंगी। लोगों की जरूरतें अब कम रूपया खर्च करके पूरी होंगी।ए एक अच्छी व जनोपयोगी निर्णय है।इसके लिए सरकार की तारीफ तो बनती है। सरकार ने जीवनोपयोगी वस्तुओं पर से या तो टैक्स हटा लिया है,या कम कर दिया है।जिससे लोगों को अपनी मनपसंद जीवनोपयोगी वस्तुएं सस्ती दर पर उपलब्ध होंगी।जब वस्तुएं सस्ती होंगी तो आमजन का खर्च कम होगा।रूपया बचेगा।जिससे आमजन अपना अन्य कार्य कर सकता है।
सरकार ने आमजन के स्वास्थ्य के बारे में गम्भीरता पूर्वक विचार किया है।सरकार ने नशे वाली वस्तुओं पर ४० %टैक्स लगाकर अपना इरादा स्पष्ट कर दिया है।जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा। इसलिए जो भी स्वास्थ्य के हानिकारक खाद्य पदार्थ है पेय पदार्थ है सब पर अधिक टैक्स लगाना यह प्रदर्शित करता है। सरकार आमजन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए फिक्रमंद है। स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत का जो सपना है।वो इस टैक्स स्लैब में साफ झलक रहा है। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुएं जब मंहगी होंगी तो लोग खरीदेंगे कम,खायेंगे कम।तभी तो निरोगी बनेंगे। स्वास्थ्य वर्धक वस्तुएं सस्ती करना और हानिकारक वस्तुएं मंहगी करना यही संदेश दे रही हैं। सरकार नारा भी यही है। स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत विकसित भारत।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: बरेली जीआरपी थाने में गोली चलने से पुलिस कर्मी घायल, चार निलंबित
विकसित भारत बनने में यह टैक्स स्लैब मील का पत्थर साबित होगा। मंहगाई कम होगी। नशेड़ियों पर अंकुश लगेगा।जो नशेड़ी दिन में अधिक नशा करके बरवाद हो रहा था।वो अब मंहगी होने के कारण कम खरीदेगा।कम खरीदेगा तो कम खायेगा पीयेगा।उससे उसका दो फायदा होगा।उसका स्वास्थ्य सही रहेगा। जिससे उसकी भी बचत होगी।कम नशे में रहेगा तो कुछ अपने और परिवार के बारे में भी सोचेगा।अपने परिवार का विकास करेगा।जब परिवार विकसित होगा तो देश भी विकसित होगा। क्योंकि हम कम नशे में रहेंगे तो कुछ तो अच्छा काम करेंगे ही।और जब अच्छा काम करेंगे तो वह परिवार के सुख समृद्धि में सहायक होगा।जब हम स्वयं समृद्ध होंगे तो सरकार को हमारे बारे में नहीं सोचना पड़ेगा।जब सरकार जनता की चिंता से मुक्त होगी तो,वह देश को मजबूत बनाने में अपना ध्यान केंद्रित करेगी।जो रूपया सरकार जनता की सुख सुविधा के लिए खर्च करती है।वह बचेगा।वही धन सरकार देश की मजबूती में लगायेगी।जब देश मजबूत होगा तभी विकसित होगा।इस बार सरकार ने धनिकों के ऊपर टैक्स बढ़ाकर यह जाहिर कर दिया है,सरकार आमजन की है।और आमजन के लिए फिक्रमंद भी है।जिसका जीता जागता उदाहरण है यह टैक्स स्लैब।
इससे एक बात और हो रही है। विदेशी निर्भरता खत्म होगी।हम आत्मनिर्भर बनें। स्वदेशी अपनाएं। अमेरिका की दादागिरी को धता बतायें।अपने देश को मजबूत बनायें। सरकार का स्पष्ट संदेश है।न हम झुकेंगे न रुकेंगे। इसमें आमजन की भागीदारी आवश्यक है। आमजन की भागीदारी तभी सुनिश्चित होगी जब आमजन सुखी होगा। आमजन जब सुखी होगा।तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।इसलिए यह जनोपयोगी निर्णय सरकार ने लिया है।यह निर्णय सराहनीय है, वंदनीय है अभिनंदनीय है।
पं.जमदग्निपुरी
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |