BREAKING

Jaunpur News: घर के सामने खड़ी जनरेटर लदी पिकअप ले उड़े चोर, दहशत

पुलिस ने चौकिखुर्द मोड़ के पास से जनरेटर किया बरामद

नया सवेरा नेटवर्क

मीरगंज, जौनपुर। क्षेत्र के करियांव मीरगंज स्थित जय हनुमान टेन्ट हाऊस से चोरो ने घर के सामने खड़ी जनरेटर व पिकअप को चुरा ले गये। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल करने मे जुट गयी है। घटना के बाद पुलिस ने जनरेटर बरामद कर लिया है। 

थाना से महज डेढ़ सौ मीटर दूर जैन कुमार बिंद का जय हनुमान टेन्ट हाऊस है। सोमवार की रात कसेरवा से लौटने के बाद वह अपनी पिकअप दरवाजे पर खडी कर सो गये थे। पिकअप मे जनरेटर लदा था। रात तीन बजे के आस पास चोर उनकी पिकअप गोधना तिराहा की तरफ लेकर भाग गये। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लिफ्ट टूट कर गिरी दबने से युवक की दर्दनाक मौत 

उनके पिता ने आवाज सुनी पर सोचा की बेटे कही पिकअप लेकर जा रहे है।लेकिन पता चला की चोर पिकअप लेकर चले गये। मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गयी। पुलिस ने जनरेटर को चौकीखुर्द गाँव के पास से बरामद कर लिया हैं। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरो तक पहुचने का प्रयास कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि चोर किसी भय के डर से पिकअप गाड़ी से जनरेटर धकेल कर नीचे गिराकर गाड़ी लेकर फरार हो गए होंगे।

थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल का कहना है की मामले की जांच की जा रही है। जनरेटर बरामद कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो तक पहुचने का प्रयास तेज कर दिया गया है। जल्द चोर पिकअप सहित गिरफ्त मे होगे।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें