Jaunpur News: लिफ्ट टूट कर गिरी दबने से युवक की दर्दनाक मौत
सैयदबाड़ा मोहल्ले में हुई घटना, पुलिस शव को कब्जे में लेकर कर रही जांच
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। मंगलवार को कस्बे में आटा चक्की मशीन खरीदने आए युवक की लिफ्ट के सहारे नीचे उतरने के दौरान लिफ्ट टूटकर गिरने के दौरान दबने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जांच पड़ताल कर रही हैं। थाना सुजानगंज के सुल्तानपुर निवासी महेंद्र कुमार उर्फ राज (19) पुत्र उमाशंकर कस्बे में आटा चक्की मशीन खरीदने आया था। वह मोहल्ला महतवाना स्थित दुकान पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मेडिकल कालेज में बाल रोग विभाग में टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जहां दुकानदार उसे अपने साथ लेकर मोहल्ला सैय्यदवाड़ा स्थित अपने गोदाम पर ग़या। दोनों ऊपरी तल पर रखी आटा चक्की मशीन देखने के बाद जुगाड से बनाई गई लिफ्ट में रखकर उतरने की कोशिश कर रहे थे तभी लिफ्ट अचानक टूट गई।युवक कई फीट नीचे जमीन पर आकर गिरा।अस्पताल ले जाते ले समय उसकी मौत हो गई। घटना स्थल के आस पास के लोगों का कहना है कि हादसा लिफ्ट के टूटने के कारण हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई है। कोतवाली के इंचार्ज उपनिरीक्षक शान मोहम्मद ने बताया है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। घटना की।जांच पड़ताल जारी है।
घंटे भर मशक्कत के बाद शव को पुलिस ने लिया कब्जा में
मछलीशहर। बसरही बाजार में दुकान चलाने वाले उक्त युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख सी ओ प्रतिमा वर्मा और सिकरारा के थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिलाया।तब घंटे भर मशक्कत करने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की कार्यवाही कर रही हैं।

