Jaunpur News: चोरी का आरोपित गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ऊसरबस्ती के पास नहर पटरी से पुलिस ने मोबाइल की दुकान से चोरी के एक आरोपित को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल व नकदी बरामद किया गया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय ने बताया कि गत 22 अगस्त की रात गोबरहां गांव स्थित शिवम उपाध्याय की दुकान से नकदी सहित लाखों का मोबाइल चोरी हो गया था जिसमें 5 आरोपितों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। छठे आरोपित आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कटार गांव निवासी रमेश को ऊसर बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से बेची गई मोबाइल का 3180 रुपए भी बरामद किया गया।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
