Jaunpur News: विवादित स्थल पर नहीं बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना प्रांगण में रविवार को क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा पंडाल, दशहरा व विश्वकर्मा पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्वक मनाए जाने के लिए संभ्रांतजनों की मौजूदगी में बैठक की गई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार के विवादित स्थल पर दुर्गापूजा पंडाल नहीं बनाया जायेगा। यदि कहीं नये पंडाल स्थापित किए जा रहे हैं तो इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद ही पंडाल निर्माण शुरू करें। उन्होंने कहा कि त्योहार में उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने समिति के सदस्यों को मोबाइल नंबर नोट कराते हुए कहा कि पूजा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले की तत्काल सूचना दें। इस मौके पर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, रामकुमार उपाध्याय, सत्यनारायण बिंद, जितेन्द्र प्रजापति, तिनका तिवारी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लड़की को भगा ले जाने का 3 युवकों पर आरोप

