Jaunpur News: लड़की को भगा ले जाने का 3 युवकों पर आरोप
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। स्थाानीय थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तीन युवकों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही थी,इसी बीच मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटों बाद किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी को 16 सितंबर को ज्ञापन सौंपेगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन
एक गांव निवासी महिला ने थाना प्रभारी निरीक्षक को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री बीते 12 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे स्कूल जा रही थी। उसी दौरान बरैछाबीर गांव निवासी विकास उर्फ मकालू गौड़ पुत्र जगरनाथ गौड़ उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर जबरदस्ती भगा ले गया। इस घटना में बरैछाबीर के सुंदर निषाद और राज निषाद ने पुत्री को भगाने में विकास का सहयोग किया। पीड़िता ने बताया कि काफी खोजबीन करने के बावजूद भी पुत्री का पता नहीं चला। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद देर शाम किशोरी बरामद हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी बरामद हो गई। मामले में जांच कर आवयश्क कारवाई की जा रही है।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
