Jaunpur News: एसडीएम, क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर थाना परिसर में रविवार को एसडीएम एवं सीओ की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर शांति सुरक्षा समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, ग्राम प्रधान, व्यापारी सहित गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिये लोगों से सहयोग की अपील की।
बैठक में एसडीएम योगिता सिंह ने त्यौहारों के दौरान पंडाल, मूर्ति विसर्जन आदि की व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा करते हुये कहा कि दुर्गा पूजा समिति के संचालक ध्वनि नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन बिजली व्यवस्था सड़क अतिक्रमण आदि पर विशेष ध्यान दें, जिससे किसी को किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
सीओ ने पटाखा व्यवसायी को आगाह करते हुये कहा कि जिसके पास पटाखा बेचने का लाइसेंस रहेगा। वहीं पटाखा एसडीएम द्वारा बताये गये निर्धारित स्थान पर ही बेचेगा। तत्पश्चात थाना प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने लोगों से अपील की कि त्योहारों को भाईचारे के साथ मिल जुल कर मनाए। इस मौक़े पर ग्राम प्रधान, व्यापारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चोरी का आरोपित गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद
![]() |
| Ad |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)