Jaunpur News: विराट व्यक्तित्व के व्यक्ति थे ठा. उमानाथ सिंह : डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय
प्रदेश में बढ़ाया जौनपुर का मान-सम्मान : गिरीश
प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व सांसद डॉ. केपी सिंह ने मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। टीडी पीजी कॉलेज के बलरामपुर हाल में अमर शहीद ठा. उमानाथ सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि उमानाथ सिंह विराट व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। उन्होंने जो राजनीतिक क्षेत्र में छाप छोड़कर गए हैं उसका प्रभाव आज भी देखने को मिल रहा है। राजनीतिक क्षेत्र में वह सुचिता के पर्याय थे। श्री पाण्डेय ने कहा कि उमानाथ स्मृति सेवा संस्थान 31 वर्ष से लगातार यह पवित्र कार्य उनकी पुण्यतिथि मनाकर रहा है। यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते थे। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में भारत की राजनीतिक तस्वीर बदली है लेकिन मौजूदा समय में राजनीति से धन कमाने की प्रवृत्ति बढ़ी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि ठा. उमानाथ सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व का प्रभाव प्रदेश के कोने-कोने में है। उन्होंने जनपद के मान सम्मान को बढ़ाया। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि प्रदेश के कोने में भ्रमण के दौरान सुनने को मिला। उनकी सोच दीन दयाल उपाध्याय के सोच से मिलती जुलती थी। दीन दयाल उपाध्याय का यह कहना था कि जब तक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम तबके तक न पहुंचे तब तक वह योजना सफल नहीं मानी जाती है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीआईजी ने किया साइबर लैब का उद्घाटन
विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि अनुशासन में रहकर राजनीति करने की सीख बाबू उमानाथ सिंह से ही मुझे मिली। उनके सानिध्य में रहकर मैंने राजनीति के पाठों को पढ़ा। कहा कि उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में एक अलग मानदण्ड स्थापित किया है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सीख लेने की जरूरत है। इससे पूर्व कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं पूर्व सांसद डॉ. केपी सिंह ने मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कॉलेज की मंथन पत्रिका का मंच से विमोचन किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बाबू उमानाथ सिंह के साथ बिताए क्षणों को उपस्थित लोगों के साथ साझा किया। वशिष्ठ सिंह और सभाजीत द्विवेदी प्रखर एवं अन्य वक्ताओं ने बाबू उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह ने किया। पूर्व सांसद डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह केपी ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर विधायक रमेश सिंह, प्राचार्य डॉ. रामआसरे सिंह, भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह, डॉ. राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव मिश्रा, श्याम मोहन अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य विनोद सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अशोक सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |