BREAKING

Jaunpur News: घर से नाराज़ होकर निकली किशोरी राजस्थान में मिली

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लगभग डेढ़ माह पूर्व घर से नाराज होकर निकली 17 वर्षीय किशोरी को महराजगंज पुलिस ने बरामद कर लिया। इस किशोरी की शादी प्रयागराज जिले की दो महिलाओं और उनके एक सहयोगी द्वारा राजस्थान के एक युवक से कराई गई थी। पुलिस ने सभी चार आरोपितों को गिरफ्तार कर  दुष्कर्म, बंधक बनाकर रखने तथा पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर चालान कर दिया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की यह किशोरी 24 जुलाई को घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। परिवार वालों की तहरीर पर थाना पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू की।  जांच के दौरान किशोरी का लोकेशन राजस्थान के डिडवाना कुचामन जिले के पिलवा थाना के ढढ़ौता गांव में मिला। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने अपनी टीम के साथ राजस्थान जाकर किशोरी को बरामद किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पंडालों में प्रवेश व निकासी की हो समुचित व्यवस्था

पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि वह घर से क्षुब्ध होकर प्रयागराज चली गई थी। वहां उसे निर्मला उर्फ माला नामक महिला मिली, जिसने उसे अपने घर ले जाकर उसकी शादी मदन नामक युवक से कराई। मदन, जो ढढ़ौता का निवासी है, किशोरी को लेकर अपने घर चला गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज केस में दुष्कर्म, बंधक बनाकर रखने और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


स्व. उमानाथ सिंह (पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार) की 31 वीं पुण्यतिथि 13 सितम्बर 2023 ​को
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें