BREAKING

Jaunpur News: पंडालों में प्रवेश व निकासी की हो समुचित व्यवस्था

दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा, शारदीय नवरात्रि सहित आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाए। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने, एक्सईएन जल निगम शहरी को सीवर के सभी ढक्कन बंद करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता विद्युत को सख्त निर्देश दिया कि जर्जर तार और खंभे बदल दिए जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया कि कहीं भी जल जमाव न हो। प्रमुख मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था भी होनी चाहिए। प्रतिमा विसर्जन के संबंध में भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा से ही होगी समाज की तरक्की 

उन्होंने सिपाह से शाही किला, पॉलीटेक्निक चैराहे से रूहट्टा सहित समस्त प्रमुख मार्गों पर सड़क मरम्मत कराने, सड़कों की पैचिंग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की दशा में जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष सड़क, विद्युत, कूड़ा उठान, सुरक्षा आदि समस्याएं रखी गई जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसके निस्तारण हेतु निर्देशित किया। दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को कहा कि जहां पंडाल लगाएं वहां फ्लेक्स पर आयोजक के नाम मोबाइल नंबर अवश्य प्रदर्शित होने चाहिए। पंडालो में प्रवेश और निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सड़क अवरोध कर तथा हाई टेंशन तार के नीचे पंडाल न बनाएं जाएं। डीजे कम डेसीबल की आवाज पर बजाएं। पुलिस अधीक्षक डा कौस्तुभ ने निर्देशित किया कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए तथा वालेंटियर की ड्यूटी लगाई जाए और उनका आईडी भी अवश्य होना चाहिए। पंडाल में अग्निशमन की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए, विद्युत से संबंधित सावधानियां भी बरती जाए। उन्होंने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के संबंध में विभाग की तरफ से तैयारी की जा रही है। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित जिला शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें