Jaunpur News: शिक्षा से ही होगी समाज की तरक्की
अखिल भारतीय उमर वैश्य महासभा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। अखिल भारतीय उमर वैश्य महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चारुशिला मंदिर के सामने श्रीरामहर्ष्णम में सम्पन्न हुआ । जिसमें देश प्रदेश विशेष रूप से बिहार, झारखंड, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद व दिल्ली से स्वजातीय लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा कि स्वजातीय बंधुओं को और मजबूत होने की जरूरत है। मजबूती के लिए शिक्षित करना आवश्यक है। बच्चियों को शिक्षित करना ज्यादा जरूरी है। तभी समाज के लोग और आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तहसीलदार सहित 18 पर दर्ज मुकदमे में तीन गिरफ्तार
अधिवेशन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल आबकारी एवं मध्यनिषेध मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि स्वजातीय बंधुओं की मजबूती के लिए ऐसे ही आयोजनों को समय समय पर आवश्यकता है। ऐसे अधिवेशन से स्वजातीय बंधुओं में जागरूकता आती है और आगे बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य ने कहा कि स्वजातीय बंधुओं के हित में मै सदैव खड़ा हूं। उनके लिए जहां भी मेरी जरूरत होगी सदैव सुलभ हूं। उन्होंने उमर वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग किया। संचालन महामंत्री श्यामधर उमर वैश्य ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र उमर वैश्य, युवाजन संघ अध्यक्ष गौरव उमर वैश्य, महामंत्री शनि उमर वैश्य, महिला अध्यक्ष सीमा उमर वैश्य, महिला महामंत्री शीला उमर वैश्य, महिला कोषाध्यक्ष रश्मि उमर वैश्य आदि मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)