Jaunpur News: ज़हरीले जंतु के काटने से बालिका की मौत
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र की भुइधरा ग्राम निवासी निशाकांत तिवारी की बेटी 18 वर्षीय सेजल कुमारी की सांप काटने से मौत हो गई। बताते हैं कि गुरुवार की देर शाम उसे सांप ने काट लिया लेकिन यह बात वह घर में किसी को नहीं बताई काफी समय बीतने के बाद उसे उल्टी हुई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन घबराने लगे तब उसने बताया कि मुझे सांप ने काट लिया। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन बेहोशी की हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। स्थित की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय भेज दिया लेकिन जिला चिकित्सालय पहुंचने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई। वह बीएससी की छात्रा थी। देर रात शव के घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: घर से नाराज़ होकर निकली किशोरी राजस्थान में मिली
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20%E0%A4%95%E0%A5%80%2031%20%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A4%BF%2013%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%B0%202023%20%E2%80%8B%E0%A4%95%E0%A5%8B.jpg)
