BREAKING

Jaunpur News: पहले हेलमेट-फिर चाभी मिशन में जेसीआई जौनपुर ने बांटा हेलमेट

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के मैदान पर जेसीआई अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव की नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. रामसूरत मौर्या प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, विशिष्ट अतिथि सुशील मिश्रा प्रभारी यातायात जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र सेठ पूर्व मण्डलाध्यक्ष  राधेरमण जायसवाल की उपस्थिति में जेसीआई सप्ताह के दूसरे कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क हेलमेट वितरण का उपयोगी कार्यक्रम हुआ।

इस मौके पर उपस्थित लाभार्थियों को अतिथियों ने अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर उनको दुर्घटना से सचेत रहने के लिये प्रोत्साहित किया। साथ ही मुख्य अतिथि ने लोगों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की नसीहत दिया। विशिष्ट अतिथि श्री मिश्रा ने लाभार्थियों को यातायात सुरक्षा के तहत शपथ दिलाया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ज़हरीले जंतु के काटने से बालिका की मौत

विशिष्ट अतिथि श्री सेठ ने बताया कि जीवन अमूल्य है। हमें इसकी सुरक्षा करनी चाहिये। पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री जायसवाल ने सभी को यातायात सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुये जनपदवासियों को यातायात नियम का पालन करने की अपील किया। सप्ताह को-चेयरमैन अंजनी प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत करते हुये पहले हेलमेट फिर चाभी का नारा दिया।

इस अवसर पर सप्ताह चेयरमैन ताहिर कादरी, सप्ताह को-चेयरमैन अंजनी प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक  श्रेष सेठ, कोषाध्यक्ष प्रशान्त सिंह, रजत जायसवाल, राज साहू, राजकुमार जायसवाल, रामकृपाल जायसवाल, सौरभ बरनवाल, संतोष मौर्य, यशवंत साहू, बसंत प्रजापति, राजदेव यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हफिज शाह ने किया। अन्त में सचिव सतीश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें