Jaunpur News: खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोर, हालत गंभीर, रेफर
विनय सिंह @ नया सवेरा
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी राम प्रवेश दुबे का 14 वर्षीय विनय दुबे गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय बाजार के वाराणसी मार्ग पर अतिक्रमण कर लगाए गए दुकान में खौलते तेल की कड़ाही में गिर गया, जिससे वह झुलस गया। आननफानन में उसे सीएचसी डोभी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताते हैं कि चंदवक बाजार के वाराणसी रोड पर अतिक्रमण कर पटरी पर ठेले पर दुकान लगाए गए हैं। एक ठेले के नीचे जलेबी बनाने के लिए कड़ाही में तेल खौल रहा था। इसी बीच चार लोग आपस में हाथापाई करने लगे। पटरी पकड़कर जा रहा किशोर विनय दुबे उन लोगों से बचने के लिए किनारे भागा तो असंतुलित होकर कड़ाही में गिरने से झुलस गया। घटना से अफरातफरी मच गई। स्वजन व स्थानीय लोग तत्काल सीएचसी डोभी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रात्रि में ड्रोन दिखने से ग्रामीणों में दहशत
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)