Mumbai News: शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह की सासु मां का निधन
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मनपा शिक्षकों के अधिकारों और समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर काम करने वाले शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह की सासू मां आरती चंद्रभान सिंह का आज सांताक्रूज़ पश्चिम के साने गुरुजी विद्या मंदिर के पास स्थित दत्तकृपा हाउस सोसाइटी स्थित निवास पर, सुबह 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने पीछे बेटा सुनील कुमार सिंह, पौत्र सतीश कुमार सिंह दामाद नरेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह संदीप सिंह भानुजीत सिंह अश्विनी सिंह समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। उद्योगपति शिवनारायण सिंह तथा समस्त रामास परिवार , पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा, शिक्षक सभा के महासचिव शरद सिंह, शिक्षक नेता केके सिंह, शिवपूजन पांडे, डॉ नागेश पांडे, राजेश उपाध्याय, भवन निर्माता अशोक पाठक, दुर्गा प्रसाद मिश्र, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह, राममिलन शर्मा समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)