BREAKING

Jaunpur News: 9 लाख 40 हजार रुपए से गांव का हुआ विशेष विकास

Jaunpur News Special development of the village with 9 lakh 40 thousand rupees
नया सवेरा नेटवर्क

महराजगंज, जौनपुर। विधायक निधि से 9 लाख 40 हजार रुपए से गांव का विशेष विकास हुआ। ग्रामीण कई वर्षों से इसके लिए परेशान थे। क्षेत्र के ग्राम सभा चारों में विधायक निधि से मुख्य मार्ग से भगवान श्री परशुराम मां शारदा देवी धाम मंदिर तक नवनिर्मित सीसी रोड का विधायक द्वारा लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे एवं संगठन द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र और जिलाध्यक्ष द्वारा विधायक का माल्यार्पण करते हुए माता की चुनरी भेंट करते हुए यथार्थ गीता भेंट की गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रदर्शनी देखकर घर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग

वहीं पूरा प्रांगण भगवान परशुराम के जयकारे से गूंज उठा तथा मंदिर के संस्थापक एवं पुजारी सुनील शास्त्री एवं पूर्व प्रधान युवा नेता प्रयास उपाध्याय द्वारा विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जय नारायण मिश्र द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन जगदीश उपाध्याय प्रधान सराय विभार द्वारा किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि बदलापुर विधानसभा में पहला श्री भगवान परशुराम मंदिर चारों में स्थापित हुआ जहां संगठन और क्षेत्रीय जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामजीत उपाध्यक्ष, राजकुमार पांडे, सिद्धार्थ सिंह मंडल अध्यक्ष, यादवेंद्र प्रताप सिंह लव कुश  मौजूद रहे।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें