BREAKING

Jaunpur News: प्रदर्शनी देखकर घर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग

Jaunpur News प्रदर्शनी देखकर घर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग

बिपुल सिंह @ नया सवेरा 

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर निरीक्षण भवन के समीप मंगलवार की रात करीब आठ बजे चेन स्नेचिंग की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रदर्शनी देखकर पैदल घर लौट रही एक महिला को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया और उसके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी नीलम तिवारी अपनी बुआ के साथ गांव में लगी प्रदर्शनी देखने गई थी। लौटते समय जैसे ही वह निरीक्षण भवन के पास पहुंची। वहीं घात लगाए 2 अज्ञात बदमाश बाइक से आए और झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चैन छीन ली। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विकसित राज्य बनाने का लिया गया संकल्प

महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी तेज रफ्तार में बाइक लेकर फरार हो चुके थे। पीड़िता ने तुरंत बदलापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल महिला की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी  बताया कि आस-पास के सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें