Jaunpur News: ग्रामीणों ने राहगीर को चोर समझकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में मंगलवार को एक युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। बताते हैं कि आज़मगढ़ जिले का रहने वाला हिमालय कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह मंगलवार की रात पैदल सड़क पर जा रहा था। ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की, लेकिन जवाब न मिलने पर उसे चोर समझ लिया और मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 9 लाख 40 हजार रुपए से गांव का हुआ विशेष विकास
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसकी जान बचाई। गंभीर चोटें लगने के कारण युवक का इलाज कराया जा रहा है। इस घटनाक्रम का किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया जो बुधवार की सुबह करीब 10 बजे से वायरल हो रहा है। वहीं इस संबंध में सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि युवक आज़मगढ़ का निवासी है और मानसिक रूप से असंतुलित है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने उसे शांति भंग की आशंका में धारा 151 में चालान कर दिया है।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)