Mumbai News: शुभ्रांशु दीक्षित भाजपा के उत्तर मध्य मुंबई जिला महामंत्री नियुक्त
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए शुभ्रांशु दीक्षित को उत्तर मध्य मुंबई जिला का नया महामंत्री नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा की गई। शुभ्रांशु दीक्षित लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और युवाओं में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि दीक्षित के नेतृत्व में उत्तर मध्य मुंबई जिले में भाजपा की पकड़ और मजबूत होगी तथा आगामी चुनावों में संगठन को लाभ मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उत्साह व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें | पितृपक्ष 07 से 21 सितंबर 2025- भारतीय आस्था,संस्कृति और वैश्विक दृष्टिकोण का दार्शनिक पर्व

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)