Jaunpur News: अदालत के आदेश पर कई मकान हुये जमींदोज
पराऊगंज बाजार की नींव रखने वाले पराऊ पासी के वंशज हुये बेघर
श्याम सुमन @ नया सवेरा
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय बाजार की नींव रखने वाले पराऊ पासी के वंशज हुए बेघर अदालत के आदेश पर कई मकान जमींदोज हो गये। प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर कई वर्षों पुराना मकान सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान बाजार में माहौल तनावपूर्ण रहा। बेघर परिवार ने मौके पर प्रशासन से गुहार लगाए और स्तब्ध एवं रोते नजर आये। रोते हुए गुहार लगाये कि मेरे दादा पराऊ पासी ने बाजार बसाया। मंदिर, घर आदि बनवाया जो आज तोड़े जा रहे हैं। हम सब कहां जाएंगे? लोगों ने बताया कि मामले में न्यायालय ने बेदखली का आदेश पारित किया था जिसके अनुपालन में आधा दर्जन से अधिक मकान गिराए गए। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान जलालपुर व पवारा थाने के साथ अन्य कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं न्यायालय की ओर से अमीन सुनील कुमार अपनी टीम के साथ पूरी कार्यवाही की निगरानी करते रहे।


