BREAKING

Jaunpur News: मीरगंज थाने से सौ मीटर दूरी पर पिकअप सहित जनरेटर चोरी

पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल

अरविन्द यादव @ नया सवेरा 

मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इसका ताज़ा उदाहरण मीरगंज थाना के पास से सामने आया है जहां चोरों ने थाना परिसर से महज़ सौ मीटर की दूरी पर खड़ी पिकअप गाड़ी को जनरेटर सहित अन्य सामान समेत चुरा लिया। यह घटना रात लगभग 2:55 बजे की बताई जा रही है।

Jaunpur News: Generator and pickup truck stolen just 100 meters from Mirganj police station

चोरी हुई गाड़ी जय हनुमान टेंट हाउस मीरगंज के संचालक जग्गा जैन बिन्द की थी। गाड़ी पर जनरेटर समेत टेंट सामग्री लदी हुई थी। हैरानी की बात यह रही कि गाड़ी के पास ही मालिक और उसके परिजन सोए हुए थे। घटना के समय बड़े भाई को लगा कि गाड़ी छोटा भाई लेकर गया है जबकि छोटे भाई को लगा कि बड़ा भाई गाड़ी ले गया। इस गलतफहमी में कुछ समय बीत गया और इसी बीच चोर आराम से पिकअप लेकर मीरगंज बाजार क्रॉस कर चुका था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ठेला से बाइक टकराई, दो गम्भीर रूप से घायल

जब परिजनों ने आपस में पुष्टि की तब तक गाड़ी गायब हो चुकी थी। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि थाना गेट के पास से इस तरह की वारदात होना पुलिस की सक्रियता और गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने आशंका जताई कि अगर थाना के सामने खड़ी गाड़ी सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

इधर पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके टेंट हाउस का लाखों का नुकसान हुआ है। शादी-ब्याह और सामाजिक कार्यक्रमों के सीजन में जनरेटर व सामग्री चोरी हो जाने से भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि जल्द से जल्द गाड़ी बरामद की जाए और चोरों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में अपराधियों के हौसले पस्त हों।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें